मधुबनी (रजनीश के झा) जिला पदाधिकारी, मधुबनी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक समाहरणालय स्थित उनके प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुई। बताते चलें कि जिला अनुकंपा समिति द्वारा कुल 32 मामलों पर सम्यक विचार किया गया है। सभी तकनीकी पहलुओं से समीक्षा उपरांत चयनित अभ्यावेदकों में से कुछ का जिलाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाना है तथा शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को अनुसंशा प्रेषित की जाएगी। उक्त बैठक के दौरान श्री अवधेश राम, अपर समहर्ता, मधुबनी, श्री विशाल राज, उप विकास आयुक्त, मधुबनी, जिले के सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी के साथ साथ सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी व प्रधान लिपिक उपस्थित थे।
शनिवार, 26 फ़रवरी 2022
मधुबनी : जिला अनुकम्पा समिति की बैठक
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें