बिहार : 10वीं का रिजल्ट जारी, रामायणी राय रही टॉपर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

बिहार : 10वीं का रिजल्ट जारी, रामायणी राय रही टॉपर

10th-board-bihar-ramayni-topper
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 12.88 लाख विद्यार्थी पास हुए हैं। छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा onlinebseb.in और biharboardonline.com पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मालूम हो कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 16,48,894 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 8,06,705 छात्राएं और 8,42,189 छात्र थे। मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। दसवीं का परिणाम 30 मार्च को ही आने वाला था। लेकिन कुछ तकनीकी कारण और विभागीय कारणों की वजह से परिणाम 1 दिन विलंब 31 मार्च को जारी किया गया। पहले स्थान पर रामायणी राय-487 अंक, दूसरे स्थान पर सानिया कुमारी 486 अंक और विवेक कुमार ठाकुर- 486 अंक, तीसरे स्थान पर प्रज्ञा कुमारी- 485 अंक, चौथे स्थान पर निर्जला कुमारी- 484 अंक, और पांचवें स्थान पर अनुराग कुमार, सुसेन कुमार, निखिल कुमार- 483 अंक रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: