आगरा सेंट्रल जेल पहुंचे अभिनेता अभिषेक बच्चन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 29 मार्च 2022

आगरा सेंट्रल जेल पहुंचे अभिनेता अभिषेक बच्चन

abhishek-bachchan-reach-agra-jail
आगरा,29 मार्च, आगरा में मंगलवार को अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग के लिए आगरा सेंट्रल जेल पहुंचे। इस दौरान अभिनेता को अपने बीच देखकर जेल प्रशासन के अधिकारी और स्टाफ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अभिनेता बच्चन ने बीते वर्ष फरवरी और मार्च में फिल्म दसवीं की शूटिंग आगरा सेंट्रल जेल में की थी। अभिनेता अभिषेक बच्चन के मंगलवार को आगरा सेंट्रल जेल में आकर अधिकारियों से मुलाकात की पुष्टि सेंट्रल जेल अधीक्षक वीपी मिश्रा ने की। मालूम हो कि इन दिनों अभिनेता अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की फिल्म दसवीं का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: