उत्तर प्रदेश प्रश्न पत्र लीक मामले में सात और लोग गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 31 मार्च 2022

उत्तर प्रदेश प्रश्न पत्र लीक मामले में सात और लोग गिरफ्तार

seven-more-arrest-in-up-question-leak
बलिया (उप्र), 31 मार्च, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो स्थानीय पत्रकारों समेत सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रश्न पत्र लीक होने के बाद बुधवार को 24 जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई सहित कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे । रसडा के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण व्यास ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर पुलिस ने प्रश्न पत्र लीक मामले में सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दो स्थानीय पत्रकार दिग्विजय सिंह और मनोज गुप्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अब तक कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बुधवार को बलिया नगर कोतवाली, नगरा और सिकंदरपुर थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की थी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच विशेष जांच दल (एसटीएफ) को सौंपने का आदेश दिया था। एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि 24 जिलों में रद्द की गयी अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: