पटना : बिहार विधान मंडल बजट सत्र के अंतिम दिन विधान पार्षदों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मालूम हो कि, विधान परिषद की कार्यवाही को हाईटेक बनाने के लिए ई-एप्लीकेशन नेवा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान सदन में सभी सदस्यों की सीट के आगे एक एप्लीकेशन वाला स्क्रीन सेट किया गया है टाइप के जरिए सदन की कार्यवाही और उससे जुड़े सवाल जवाब इस एप्लीकेशन में सदस्यों को नजर आते रहते हैं लेकिन अब विधान पार्षदों को सदन की तरफ से 11 टैब दिया जाएगा। दरअसल, बिहार विधान परिषद सत्र के अंतिम दिन कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसकी जानकारी सदन में दी। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि ई एप्लीकेशन नेवा को सदस्य किस तरह फ्रेंडली तरीके से इस्तेमाल कर पाए, इसके लिए उन्हें टैब दिया जा रहा है। लेकिन, इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। सदन की तरफ से तोहफे के तौर पर मिलने वाला यह टैब उन्हीं सदस्यों को मिलेगा आज इनकी सदस्यता कम से कम छह माह बची हुई हो। वहीं, इस एलान के बाद विधान परिषद सदस्यों में खुशी की लहर देखने को मिला। इसके बाद कार्यकारी सभापति ने कहा कि अब माननीय सदस्य कभी भी अपना सवाल इस एप्लीकेशन के जरिए पूछ सकते हैं और सरकार इस मामले में जवाब देगी, जो टैब के जरिए ई नेवा एप्लीकेशन पर देखा जा सकता है।
गुरुवार, 31 मार्च 2022
बिहार : MLC को तोहफा, ई-एप्लीकेशन के इस्तेमाल हेतु मिलेगा टैब
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें