मशहूर अभिनेता सलीम गौस का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

मशहूर अभिनेता सलीम गौस का निधन

actor-salim-ghaus-died
मुंबई, 28 अप्रैल, धारावाहिक ‘भारत एक खोज’ और ‘सरदारी बेगम‘ तथा ‘सोल्जर’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय से पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता सलीम गौस का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। अभिनेता के परिवार से जुड़े एक सूत्र के अनुसार गौस ने बुधवार रात को सीने में दर्द की शिकायत की थी और उन्हें यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया, ‘‘उनका आज सुबह निधन हो गया।’’ गौस ने 1978 में फिल्म ‘स्वर्ग नरक’ में एक छात्र के किरदार से फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने श्याम बेनेगल की ‘मंथन’, ‘कलयुग’, ‘सरदारी बेगम’ और महेश भट्ट की ‘सारांश’ तथा सईद मिर्जा की ‘मोहन जोशी हाजिर हो’ फिल्मों में भी काम किया। श्याम बेनेगल की 1988 में आई मशहूर टीवी श्रृंखला ‘भारत एक खोज’ के विभिन्न एपिसोड में उन्होंने राम, कृष्ण और टीपू सुल्तान आदि किरदार निभाए।

कोई टिप्पणी नहीं: