बिहार : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने टॉप सोशल मीडिया वारियर्स को सम्मानित किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

बिहार : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने टॉप सोशल मीडिया वारियर्स को सम्मानित किया

congress-social-media-warrior-honored
पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने आज कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश सोशल मीडिया के अध्यक्ष सौरभ सिन्हा सहित सोशल मीडिया के अनेको पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया. प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस  सोशल मीडिया के टॉप वारियर्स  डा0 शंकर चौधरी, केशव प्रसाद सिंह, नदीम अख्तर अंसारी, नितिन कृष्णन, रूपेश कुमार, राम शिव लोकेश, संजय राय, राज किशोर चौधरी, उमेश कुमार शर्मा, प्रफुल्ल रंजन, मो0 सरफराज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने आज मोमेन्टो देकर सम्मानित किया. ये सोशल मीडिया के टॉप वारियर्स ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में पिछले कई महीनों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर आमजन तक पहुंचा रहे हैं.



कोई टिप्पणी नहीं: