बिहार : अविलम्ब फसल क्षति मुआवजा देने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

बिहार : अविलम्ब फसल क्षति मुआवजा देने की मांग

congress-demand-compensasion
पटना. बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस उत्तर बिहार के अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बिहार सरकार से उत्तर बिहार में कल आयी भीषण आंधी और वर्षा से खेतों में खड़ी फसल मक्का और गेहूं के नुकसान के लिए किसानों को अविलम्ब फसल क्षति मुआवजा देने की मांग है. उन्होंने कहा कि कल के आंधी और बारिश उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों खासकर सीमांचल के जिलों में मक्का की फसल को भारी नुकसान हुआ है. पहले से ही डीजल, उर्वरक और कीटनाशक के दामों में भारी वृद्धि से परेशान किसानों के लिए यह भयंकर आपदा है, बिहार किसान कांग्रेस सरकार से एक कमिटी के माध्यम से जांच कराकर किसानों को अविलम्ब फसल क्षति मुआवजा देने की मांग करती है.

कोई टिप्पणी नहीं: