दिल्ली में दिव्यांग नाबालिग लड़की से दुष्कर्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 3 अप्रैल 2022

दिल्ली में दिव्यांग नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

handicap-girl-raped-delhi
नयी दिल्ली, तीन अप्रैल, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 16 वर्षीय दिव्यांग लड़की के साथ पड़ोसी द्वारा कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक ने शनिवार को महेंद्र पार्क इलाके में लड़की से उसकी झोपड़ी में कथित दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बाद में पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार को रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर मिली। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये बताया, ‘‘सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई जारी है।’’ अधिकारियों ने बताया कि लड़की की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम दिल्ली) ऊषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी, लड़की की झोपड़ी के नजदीक ही रहता है और उसे रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) और पोक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: