प्रतापगढ़ : राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 अप्रैल 2022

प्रतापगढ़ : राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजन

lok-adalat-pratapgarh
प्रतापगढ़ : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर राज. के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) ने दिनांक 14.05.2022 को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बेहतर सफलता एवं परिणाम प्राप्त हासिल करने के लिये जिले के समस्त न्यायिक अधिकारिगण के साथ मिटींग आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय महेन्द्र सिंह सिसोदिया के  अवकाशागार में रखी गई। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण निस्तारण के संबंध में चर्चा की गई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा समस्त अधिकारिगण को वांछित निर्देश प्रदान किये गये एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु भरसक प्रयास हेतु प्रेरित किया गया। राजीनामा योग्य सभी मामलों में प्रिकाउंसलिंग आवश्यक रूप से करने के निर्देश भी न्यायिक अधिकारियों को दिये गये। 

कोई टिप्पणी नहीं: