IPL : लुइस और बदौनी की आंधी में उड़ा चेन्नई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

IPL : लुइस और बदौनी की आंधी में उड़ा चेन्नई

lucknow-beat-chennai
मुंबई, 31 मार्च, एविन लुइस (नाबाद 55) और आयुष बदौनी (नाबाद 19) की आतिशी पारियों तथा उनके बीच 2.1 ओवर में 40 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के विशाल स्कोर के बावजूद गुरूवार को तीन गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत हासिल कर ली। चेन्नई ने रॉबिन उथप्पा (50) के विस्फोटक अर्धशतक और शिवम दुबे (49) की तूफानी पारी की बदौलत आईपीएल 2022 के सातवें मैच में 20 ओवर में सात विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर बनाया जबकि लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 211 रन बनाकर आईपीएल में अपनी पहली जीत हासिल की जबकि चेन्नई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 

कोई टिप्पणी नहीं: