पटना: बंगाल की खाड़ी में असानी चक्रवात के उठने से मौसम का मिजाज बदलता दिखाई पड़ रहा है। इसका असर आने वाले एक दो दिनों में बिहार में भी दिख सकता है। यह बंगाल से ओडिसा झारखंड से रास्ते बिहार के दक्षिणी और पूर्वी भाग में असर दिखा सकता है। जिसके कारण 11-12 मई को पटना और गया में आंधी के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही उत्तर बिहार में भी इसका असर हो सकता है। तापमान में गिरावट और बादलों की घेराबंदी से इसके असर का अंदाजा लगाया जा सकता है। चक्रवात के असर से पहले भी बिहार से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके साथ ही पूर्वा हवा के असर से थोड़ी ठंडक बनी रहेगी। वहीं पटना के मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार समेत कुछ अन्य जिलों जैसे- पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, पटना, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा और दरभंगा आदि में बारिश के आसार हैं। असानी चक्रवात की रफ्तार 90 से 120 किमी प्रतिघंटे की हो सकती है। इसका ज्यादा असर पश्चिम बंगाल, ओडिसा और आंध्रप्रदेश में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की ओर से यह भी बताया जा रहा है कि बिहार तक आते आते असानी की रफ्तार कम हो जाएगी।
सोमवार, 9 मई 2022
“आसानी” चक्रवात, ओडिसा झारखंड के रास्ते पहुंचेगा बिहार
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें