मधुबनी : नये जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने पदभार किया ग्रहण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 12 मई 2022

मधुबनी : नये जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने पदभार किया ग्रहण

  • निवर्तमान जिलाधिकारी अमित कुमार सहित अधिकारियों ने   मधुबनी की गौरवशाली  परंपरा के अनुसार किया उनका स्वागत।
  • बाढ़ पूर्व तैयारी को प्रमुखता ताकि जिले में बाढ़ के प्रभाव को कम से कम किया जा सके : डीएम 
  • सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरी सहजता के साथ जन-जन तक पहुचाना सर्वोच्च प्राथमिकता

new-dm-madhubani-ake-charge
मधुबनी, नवपदस्थापित जिलाधिकारी,मधुबनी अरविंद कुमार वर्मा(भा0 प्र0 से0 ,2012) ने  समाहरणालय के कार्यालय प्रकोष्ठ  में निवर्तमान जिलाधिकारी अमित कुमार से  मधुबनी जिले के 34 वे जिलाधिकारी के रुप मे प्रभार ग्रहण किया। इसके पूर्व निवर्तमान जिलाधिकारी अमित कुमार एवम अधिकारियों ने  मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया।  जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सभी उपस्थित अधिकारियों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया एवम जिले में चल रही विकास और कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संबधित अधिकारियों  से फीडबैक भी प्राप्त किया। *34 वें जिलाधिकारी के रूप में पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा (2012) बैच के अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा,इसके पूर्व जिलाधिकारी बेगूसराय के रूप में पदस्थापित थे।उन्होंने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी को प्रमुखता दी जएगी,  ताकि जिले में बाढ़ के प्रभाव को कम से कम किया जा सके। । जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरी सहजता के साथ जन-जन तक पहुचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी,साथ , विधिव्यवस्था ,शिक्षा,स्वास्थ्य सहित विकास कार्यो को पूरी गंभीरता के साथ क्रियान्वित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: