मधुबनी : व्यवस्था को पटरी पर लाने में केंद्र एवं राज्य सरकार विफल : रामनरेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 मई 2022

मधुबनी : व्यवस्था को पटरी पर लाने में केंद्र एवं राज्य सरकार विफल : रामनरेश

governmen-fail-ram-naresh-pandey
मधुबनी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सूर्यनारायण यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय  के शहीद भवन में हुई । सम्बोधित करते हुए राज्य सचिव एवं पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय ने कहा बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी ,भ्रस्टाचार एवं गिरते कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में केंद्र एवं राज्य सरकार पूरी तरह विफल है । आमलोगों को हो रही परेशानियों से बेखबर चुने हुए प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक तंत्र के खिलाफ एक जुझारू प्रदर्शन पूरे बिहार में करने की योजना बनाने की जरूरत है । भाकपा पूंजीवादी ताकतों से लड़ने का सांगठनिक क्षमता रखती है । आज जरूरत है  पंचायत से लेकर जिला समाहरणालय तक जनता के सवालों को लेकर आंदोलन तेज करें । धार्मिक उन्माद के सहारे बेरोजगारी एवं अन्य सवालों से आमलोगों का ध्यान भटकाकर देश एवं राज्य के सत्ता पर काबिज़ पार्टी पूंजीवादी शक्तियों फायदा पहुचाने के एजेंडा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है । कार्य प्रतिवेदन एवं अगला सांगठनिक- राजनीतिक मुद्दा पर विस्तार से चर्चा करते हुए पार्टी जिला मंत्री मिथिलेश झा ने कहा भाकपा , आंदोलन एवं संघर्ष की पार्टी है । अभी भी गांव गांव भूमिहीनों एवं गृहविहीनों को अपने बास के जमीन से बेदखल करने की मुहिम राज्य सरकार चला रही है । वर्षों से सरकारी जमीन पर बसे दलितों, पिछड़ों एवं अन्य को पर्चा के लिए चक्कर लगाना पर रहा है । भाकपा जिले के उन तमाम बेसहारा बेघर ,भूमिहीनों -गृहविहीनों के सवाल पर , 5 डेसीमल जमीन देने , बटाईदारी पर्चा प्राप्त लोगो को दखल दिलाने , बटाईदारों को पर्चा दिलाने के लिए जून महीने में आंदोलन करेगी । बैठक में लिए गये फ़ैसलों के आलोक में 21 जून को मधुबनी कलेक्ट्रेट पर जुझारू प्रदर्शन किया जाएगा । दलितों ,पिछड़ों एवं अल्पसंख्यको  पर हो रहे अत्याचार , महिलाओं के साथ अमानवीय घटनाओं , एवं बेख़ौफ़ अपराधियों पर काबू पाने में विफल प्रशासन के खिलाफ , महँगाई ,बेरोजगारी एवं कल्याणकारी योजनाओं में भ्रस्टाचार को मुख्य मुद्दा में जोड़कर 21 जून के भाकपा द्वारा आहूत मधुबनी समाहरणालय पर प्रदर्शन  को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी अंचलों का तीन दिन के अंदर बैठक कर  पार्टी के सांगठनिक एवं अन्य दायित्व को पूरा करने की योजना बनाई जाएगी । बैठक में सम्पूर्ण जिला में आमलोगों से सम्पर्क कर विशेष कोषसंग्रह किया जाएगा । बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार महिला समाज के महासचिव राजश्री किरण ने कहा दबे कुचलों का अबाज बनकर संगठन से महिलाओं को जोड़ने का सदस्यता अभियान , दलितों के बस्ती में भी संगठन का निर्माण किया जाएगा । बैठक में पार्टी राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार  पांडेय , लक्ष्मण चौधरी , मनोज मिश्रा ,उपेंद्र सिंह ,रामनारायण यादव , सूर्यनारायण महतो , अंचल मंत्री रामटहल पूर्वे , बालकृष्ण मण्डल , हृदयकांत झा ,रामनारायण बनरैत ,श्रीप्रसाद यादव अशेश्वर यादव ,  युगेश्वर राय कई लोग अपने विचार रखे ।

कोई टिप्पणी नहीं: