मधुबनी : भूमि विवाद के कई मामलों का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 मई 2022

मधुबनी : भूमि विवाद के कई मामलों का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन

  • सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ ससमय निष्पादित करे भूमि विवाद के मामले। : जिलाधिकारी

land-dispue-madhubani
मधुबनी : जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में आज थाना दिवस के अवसर पर  जिले के सभी थानों में भूमि विवाद के मामलों पर त्वरित सुनवाई  को लेकर अंचलाधिकारियों एवम थानाध्यक्षो द्वारा बैठक कर सुनवाई की गई,एवम कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया गया। गौरतलब हो  जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा निर्देश दिया गया है कि भूमिविवाद प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये।उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी सीओ एवम थानाध्यक्ष प्रत्येक सप्ताह थाना दिवस पर अनिवार्य रूप से भूमिविवाद को लेकर बैठक कर मामलों का त्वरित निष्पादन करेगे एवम ससमय प्रतिवेदन भेजेंगे।    जिलाधिकारी ने भूमि विवाद समीक्षा बैठक में कहा था कि भूमि विवाद को लेकर ही अपराध की ज्यादातर घटनाएं होती है,साथ ही कई बार विधिव्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। भूमि विवाद को लेकर आयोजित बैठक का सकरात्मक परिणाम भी नजर आने लगा है। अब तक जिले में भूमिविवाद को लेकर प्राप्त आवेदनों में कई आवेदनों का ऑन स्पॉट निपटारा किया जा चुका है। स्वयं डीएम-एसपी ने भी भूमि विवाद के कई मामलों की सुनवाई कर उसका त्वरित निष्पादन भी किया है।डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियो को निर्देश दिया है कि अपने अनुमंडल अंतर्गत भूमि विवाद के मामलों का नियमित मॉनिटरिंग करे। 

कोई टिप्पणी नहीं: