मधुबनी : संगठनात्मक चुनावों को लेकर कांग्रेसजनों की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 30 मई 2022

मधुबनी : संगठनात्मक चुनावों को लेकर कांग्रेसजनों की बैठक

congress-madhubani-meeing-for-pary-elecion
मधुबनी, आज जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के कार्यालय में संगठनात्मक चुनावों को लेकर जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों,प्रखंड अध्यक्षों,कार्यसमिति सदस्यों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं कांग्रेसजनों की विस्तारित बैठक हुई जिसमे जिला निर्वाची पदाधिकारी हरीश ऐठानी एवं प्रदेश कांग्रेस के कोडिनेटर सिदयार्थ क्षत्रिय ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने मिथिला के रीतिरिवाजों से निर्वाची पदाधिकारी एवं कोडिनेटर को पाग दुपट्टा एवं फूल का माला पहना कर स्वागत किया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निर्वाची पदाधिकारी ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने पूरे देश मे पार्टी का सदस्यता अभियान जोरशोर से डिजिटल एवं फॉरमेट पर बड़ी संख्या में किया गया है जो 31 मार्च को समाप्त हो गया है अब संगठनात्मक चुनावों को लेकर मिथिला की धरती मधुबनी में आकर बड़ी खुशी हुई है और बैठक में कांग्रेसजनों की  उपस्थिति से काफी प्रसन्नता हुई  उन्होंने कहा बिहार में मधुबनी कांग्रेस कमिटी काफी सक्रीय एवं मजबूत है सांगठनिक चुनावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी महिना जून के प्रथम सप्ताह तक पंचायत एवं प्रखण्डों को चुनाव करा लिया जाएगा यह चुनाव दो तरह से होंगे एक सर्वसम्मति दूसरा चुनावों किया जाएगा जिसमे देखा जाएगा कि कर्मठ एवं संघर्षशील कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके  प्रखंड से एक प्रदेश प्रतिनिधि, प्रखंड अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष एवं 21 कार्यसमिति के सदस्य निर्वाचित होंगें इसी तरहजून के अंतिम सप्ताह तक जिला अध्यक्ष उपाध्यक्षों कोषाध्यक्ष एवं कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव होगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा आज पूरे जिला में कांग्रेस की सदस्यता अभियान चला है और पार्टी ने एक नया प्रयोग डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया जिसके माध्यम से लगभग बीस हजार सदस्य बने है और फॉरमेट के माध्यम से बड़ी संख्या में बनाया गया है जो बिहार में अब्बल है,प्रो झा ने कांग्रेसजनों से आह्वान किया है कि प्रखण्डों से लेकर जिला स्तर तक के चुनावों में बढ़ चढ़कर भाग लें और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। कार्यक्रम को अमानुल्लाह खान,जयोतिरामन झा,बाबा, मनोज कुमार मिश्रा, हिमांशू कुमार, विजय कुमार राउत,पावन कुमार यादव,मो शब्बीर अहमद, अकील अंजुम,नलनी रंजन झा,ज्योति झा,मो हासिम,शिवचंद्र झा,उपेंद्र यादव,मीणा देवी कुशवाहा, रामचन्द्र साह,नबेन्द्र झा,अज़हर खुर्शीद ,सुभाष कुमार झा,सुनील कुमार झा,अनुरंजन सिंह,आनंद कुमार झा,विजय कुमार चौधरी, बबिता चौरसिया, सुनील पासवान,गंगाधर पासवान,सुरेश चंद्र झा रमन, अनिल चन्द्र झा,अशोक प्रसाद,मो  रेहान, सुरेन्द्र मिश्रा,ऋषिदेव सिंह,कृष्ण कांत झा गुड्डू,मो सनाउल्लाह, नबल किशोर झा,कालिश चन्द्र झा,दिलीप कुमार झा,लालू प्रसाद यादव मो इंतजार, मो तारिक,प्रफुल्ल चन्द्र झा,आलोक कुमार झा,बिनय कुमार झा ,मो सबीर आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: