महिन्दा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 10 मई 2022

महिन्दा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा

mahindra-rajapakshe-resign

कोलंबो 09 मई,
घनघोर आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रहे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्षे ने सोमवार को आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया।श्री राजपक्षे ने पहले अपना पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। श्रीलंका के स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है। देश की विकट स्थिति के लिए राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे और उनके भाई श्री महिन्दा राजपक्षे को जिम्मेदार ठहराते हुए हजारों नागरिकों के सड़कों पर उतरने के बाद आज प्रधानमंत्री ने अपना पद छोड़ा।देश के हजारों लोग राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों के खिलाफ सड़कों पर उतर आये हैं। माना जा रहा है कि विपक्ष की अंतरिम सरकार बनाने की मांग के आगे झुकते हुए श्री राजपक्षे ने यह कदम उठाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: