राहुल गांधी ने शेख खलीफा के निधन पर दुख जताया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 मई 2022

राहुल गांधी ने शेख खलीफा के निधन पर दुख जताया

rahul-gandhi-tribute-sheikh-khalifa
नयी दिल्ली, 13 मई, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन पर दुख जताते हुए शुक्रवार को कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता के तौर पर याद किए जाएंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के परिवार और संयुक्त अरब अमीरात की जनता के साथ मेरी गहरी संवेदना है। वह एक ऐसे दूरदर्शी नेता के तौर पर याद किए जाएंगे जिन्होंने यूएई में तेज गति से विकास किया।’’ यूएई के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। स्थानीय मीडिया ने राष्ट्रपति से जुड़े मामलों के मंत्रालय के हवाले से शेख खलीफा के निधन की पुष्टि की।

कोई टिप्पणी नहीं: