यूक्रेन को 15 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य मदद भेजेगा अमेरिका : बाइडन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 7 मई 2022

यूक्रेन को 15 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य मदद भेजेगा अमेरिका : बाइडन

usa-help-ukrain-15-million-doller-biden
वाशिंगटन, सात मई, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी के हमले से निपटने के लिए यूक्रेन को गोले और राडार प्रणाली के लिए 15 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य मदद भेजने की मंजूरी दे दी है। बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि नवीनतम खर्च का मतलब है कि उनका प्रशासन वह राशि लगभग दे चुका है, जो अमेरिकी कांग्रेस ने मार्च में यूक्रेन की मदद के लिए अधिकृत की थी। उन्होंने सांसदों से 33 अरब डॉलर से अधिक की सहायता राशि को जल्द मंजूरी देने का आह्वान किया, जो सितंबर के अंत तक चलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बयान जारी कर कहा, “हम यूक्रेन में अग्रिम मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए कांग्रेस द्वारा अधिकृत हथियार और उपकरण भेज रहे हैं।” उन्होंने कहा, “अमेरिका और उसके सहयोगियों व भागीदारों का समर्थन कीव में लड़ाई जीतने व रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मंसूबों पर पानी फेरने में यूक्रेन की मदद करने के लिहाज से अहम है।” एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि नवीनतम मदद के तहत यूक्रेन को 155 एमएम के 25,000 गोले, गोला-रोधी राडार, जैमर, फील्ड उपकरण और अतिरिक्त कलपुर्जे भेजे जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: