मुंबई :भारत के सबसे लोकप्रिय जीप वाहनों में से जीप मेरिडियन एसयूवी को रु 29.9 लाख की इंडरोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारत में निर्मित (मेड-इन-इंडिया) और भारत के लिए निर्मित (मेड-फॉर-इंडिया) इस थ्री-रो जीप एसयूवी को ग्रुप लैण्डमार्क द्वारा मुंबई के लैण्डमार्क जीप शोरूम मे प्रदर्शित किया गया, जो देश में कार डीलरशिप्स के सबसे बड़े नेटवर्क का संचालन करता है, 8 राज्य में इसकी 115 ए - ग्रेड टच-पॉइंट्स हैं। इस अवसर पर मेरिडियन ने न सिर्फ जीप के डीएनए का जश्न मनाया, बल्कि दशकों के अनुभव के साथ इंजीनियरिंग कौशल का बेजोड़ अनुभव भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर और ग्रुप लैण्डमार्क के चेयरमैन एवं संस्थापक संजय ठक्कर भी मौजूद थे। जीप मेरिडियन की कीमत के अनावरण पर बात करते हुए संजय ठक्कर, चेयरमैन एवं संस्थापक, ग्रुप लैण्डमार्क, ने कहा, “जीप मेरिडियन रोमांच और आधुनिकता का बेहतरीन संयोजन है। ग्रुप लैण्डमार्क का अनुभव इसे और भी खास बनाता है, ऐसे में यह नई जीप एसयूवी देश के उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है। हमेशा की तरह ग्रुप लैण्डमार्क आने वाले समय में भी उपभोक्ताओं को खरीद एवं सर्विस में बेहतरीन अनुभव प्रदान करता रहेगा। देश में स्थित कंपनी के अन्य शोरूमों की तरह लैण्डमार्क जीप वर्ली शोरूम, अपने उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को पूरा करता रहेगा और अपने दो दशकों के अनुभव के साथ उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरता रहेगा।’’
शुक्रवार, 27 मई 2022
वाणी कपूर की मौजूदगी में मेरिडियन एसयूवी जीप को लॉन्च किया गया
Tags
# देश
# मनोरंजन
# व्यापार
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें