सीहोर (मध्य प्रदेश) की खबर 08 मई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 मई 2022

सीहोर (मध्य प्रदेश) की खबर 08 मई

संकल्प खेल महोत्सव में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शहर की बेटी इंटरनेशनल खिलाड़ी रचना वर्मा ने 235 वजन उठाकर हासिल किया सोना


sehore news
सीहोर। जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के तत्वाधान में जारी संकल्प खेल महोत्सव के अंतर्गत रविवार को आयोजित हुई पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्काट, बैंच प्रेस और डेड लिफ्टि में शहर की बेटी इंटरनेशनल खिलाड़ी ने बालिका वर्ग में 63 किलोग्राम वर्ग में 235 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड हासिल किया। इधर पुरुष वर्ग में केरल में हाल के दिनों में शहर का परचम लहराने वाले अमन राठौर ने 455 किलोग्राम उठाकर स्ट्रांग मैन की दावेदारी हासिल की। वहीं 83 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान मधुर गुप्ता, 93 किलोग्राम में विश्वजीत सिंह राजपूत ने 510-510 किलोग्राम टोटल वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता देर शाम तक चलती रही। स्ट्रांग वुमन के रूप में शीतल राजपूत सीहोर ने हासिल किया। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कोच मोहन पाराशर, केन्द्र के संचालक राहुल सिंह, खेल प्रशिक्षक  शैलेन्द्र सिंह चंदेल, शैलेन्द्र सिंह चौहान, विजय यादव, रामेश्वर सिंह, अनुराग राठौर, अजेय भारती, विश्वजीत सिंह, दिनेश पवार, मुकेश राठौर, संदीप मिश्रा, महेन्द्र बाथम, उर्वशी आदि ने किया। कार्यक्रम के दौरान कोच श्री पाराशर का सम्मान सभी खिलाड़ियों और अतिथियों ने किया।


शहर की चार बेटी और नसरुल्लागंज की तीन बेटियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

रविवार को हुए पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला वर्ग में शहर की चार बेटी के अलावा नसरुल्लागंज ब्लाक से आई तीन बेटियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें 52 किलोग्राम वर्ग में शीतल राजपूत सीहोर ने 215 किलोग्राम वजन उठाया, 57 किलोग्राम वर्ग में सुभागिनी वैध नसरुल्लागंज ने 157 किलोग्राम, सीहोर की रचना वर्मा ने 63 किलोग्राम में 235 किलोग्राम वजन, सीहोर की ओर से सोनल कुशवाहा ने 69 किलोग्राम में 140 किलोग्राम वजन, नसरुल्लागंज की भावना सिंह ने 76 किलोग्राम में 140 किलोग्राम वजन, सीहोर की संतुष्टि शेगर ने 84 किलो में 115 किलोग्राम वजन के अलावा नसरुल्लागंज की ऐश्वर्या वैध ने 84 प्लस में 190 किलोग्राम वजन टोटल उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया।  कार्यक्रम में मुख्य भूमिका कोच शैलेन्द्र सिंह चौहान और विजय यादव ने निभाई।


बालक वर्ग में विश्वजीत, मधुर, अमन और हिमांशु ने दिखाया अपना जलवा

वहीं बालक वर्ग में 83 किलोग्राम वर्ग प्रथम स्थान मधुर गुप्ता ने 510 किलोग्राम वजन, दूसरा स्थान मोनू वामने ने 310 किलोग्राम वजन के अलावा 93 किलोग्राम वर्ग में विश्वजीत सिंह राजपूत ने 510 किलोग्राम वजन, दूसरा स्थान अभिषेक भैरवे ने 320 किलोग्राम वजन और तीसरे स्थान पर जितेन्द्र यादव ने 280 किलोग्राम वजन, इधर 105 किलोग्राम वर्ग में राजदीप ने 305 किलोग्राम वजन टोटल उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। 120 किलोग्राम वर्ग में 445 किलोग्राम वजन टोटल उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। 53 किलोग्राम वर्ग में अभिषेक ने 240 किलोग्राम टोटल वजन उठाकर हासिल किया। इस वर्ग में दूसरा स्थान बंटी राजपूत रहे। 


अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम जयंती चल समारोह का किया स्वागत


sehore news
सीहोर। अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला अध्यक्ष गब्बर पटेल के नेतृत्व में आनंद डेयरी चौराहे के पास सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा निकाले गए भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में चल समारोह   में शामिल सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। अखिल भारतीय  धाकड़ युवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष समाजसेवी राजेंद्र नागर के द्वारा भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना की गई इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा भगवान परशुराम के जयकारे भी लगाए गए। ब्राह्मण जनों को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी गई। शुभ अवसर पर विनोद नागर जितेंद्र नागर राजेश नागर सहित बड़ी संख्या में अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ के कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।


शहर के 35 वार्डो में पहुंचे थे 5 सौ कार्यकर्ता 3 घंटों में की 10 हजार नागरिकों से की चर्चा

  • जनप्रतिनिधियों और अफसरों से नाराज दिखाई दी शहर की जनता कार्यकर्ताओं को नागरिकों ने बताई सैकड़ों विभिन्न तरह की समस्या गौरव सन्नी महाजन के नेतृत्व में चलाया गया रात में हस्ताक्षर अभियान जनता का मिला अभियान को अपार समर्थन

sehore news
सीहोर। पक्की सड़कों को खोदकर वापस सड़क क्यों बना रहे है टेक्स के पैसे की बर्बादी कर रहे है। बिजली काटी जा रही है। नलों से पानी भी नहीं आ रहा है। कचरा गाड़ी दो से चार दिन में आ रही है। राशनकार्ड नहीं बनाए जा रहे है। कन्ट्रोल से अनाज नही मिल रहा है। नाम है लेकिन वृद्ध पेंशन नहीं दे रहे है। अस्पताल से बाजार की दवाई लिख देते है। पीएम आवास अधुरा पड़ा है कर्जा लेकर घर बना लिया है किस्त नही मिल रही है यह सभी समस्याएं जिला अस्पताल में व्याप्त समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर कराने पहुंचे कार्यकर्ताओं को नागरिकों ने बताई। गौरव सन्नी महाजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला अस्पताल में जारी अनियमितताओं और कर्मियों लापरवाहियों के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है। महाजन के निर्देश पर शनिवार की रात 7 से10 बजे तक शहर के सभी 35 वार्डो में 3 घंटें तक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अटल बिहारी वाजपेय चौराहा से गौरव सन्नी महाजन के द्वारा अटल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान में 5 सौ कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया गया। शहर के हर एक वार्ड में 14 से 15 कार्यकर्ताओं को भेजा गया। सभी 35 कार्यकर्ताओं के दलों को अलग अलग 5 सौ फार्म हस्ताक्षर के लिए दिए गए। कार्यकर्ताओं ने घर घर दस्तक दी और नागरिकों को जिला अस्पताल में जारी समस्याओं की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से समस्या के निराकरण कराने के लिए समर्थन मांगा और हस्ताक्षर करने के लिए कहा इस दौरान नागरिकों ने सड़क, पानी, बिजली, साफ सफाई सहित अन्य सैकड़ों परेशानियों समस्याओं से भी अवगत कराते हुए निराकरण कराने की भी मांग की। नागरिकों में वर्तमान जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ भी नाराजगी दिखाई दी। कार्यकर्ताओं से फार्म लेकर लगभग 10 हजार नागरिकों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। हस्ताक्षर करने वालों में नागरिकों के साथ विपक्षी दलों के नेता कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। गौरव सन्नी महाजन ने कहा की शहर के सभी नागरिकों ने अस्पताल में जारी भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर कर हमें सहयोग प्रदान किया है जल्द हीं शिकायती पत्रों को कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास भेजेंगे और लगातार जनहित के मुददों को उठाया जाता रहेगा। हस्ताक्षर अभियान में गोविंद पहलवान राठौर, ज्ञान प्रकाश माथुर,मूलचंद्र छाया,विनोद यादव गुडडा, राजेश राय,देवेंद्र राठौर, घनश्याम मेवाड़ा, तुलसीराम राठौर, नारायण सिंह, बिल्लू जोशी, शंकर महेश्वरी, लक्ष्मी प्रसाद, कमल प्रजापति,अशोक गौतम, लोकेश सोनी, जाहिद पठान, अजहर मंसूरी, सुधीर सोनी, देवेंद्र सेंगर कमलेश अग्रवाल,आशू राजोरिया,बलवान दांगी,महेश राठौर,रवि यादव, संजय मिश्रा, संजय यादव, कमलेश महेश्वरी, आशीष विश्वकर्मा, गौतम वशिष्ट, मोनी शर्मा, यश अग्रवाल, अशोक मेवाड़ा, वंश डागर, विक्की भावसार, राहुल खरे,सन्नी यादव,विजय मेवाडा, संदीप राय,  सागर सोनी, संदीप राठौर, रोहित वशिष्ट, ओम प्रकाश, धरम पटारिया, राकेश कुमार राठौर, अर्जुन राय, बलराम कुशवाह, सन्नी राय, प्रदीप यादव, हुकुम सिंह, दिनेश चावड़ा, अशोक गौतम, मन डागर, मुकेश खत्री,  दुर्गाप्रसाद, सुरेश भारती,  अभिलाष शर्मा, ,भागीरथ भारती मोनू मालवीय, नितिन राय.दीपक प्रजापति, नाना खत्री, प्रकाश परमार, प्रमोद खत्री, गुडडु रेकवार, पदम राय, सतीष बलोदिया दिपक कुमार राज मीना सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने की है।


वृद्धाश्रम में माताओं के साथ केक काटकर मनाया मदर्स-डे


sehore news
सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में मादर्स-डे आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के कारण आश्रम में बड़ा आयोजन वृद्धों के मध्य नहीं किया गया था, लेकिन रविवार को वरिष्ठा समाजसेवी अखिलेश राय, कोच मोहन पाराशर, संचालक राहुल सिंह, शैलेन्द्र सिंह चंदेल, शैलेन्द्र सिंह चौहान और विजय यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर मदर्स-डे मनाया। कार्यक्रम का आयोजन जिला संस्कार मंच के संयोजक मनोज दीक्षित मामा सहित मंच के तत्वाधान में माताओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है और सभी को सम्मानित कर केक काटा गया। वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को भी सम्मान कर उनके साथ कुछ पल बिताए गए। इस अवसर पर समाजसेवी श्री राय मौजूद रहे। समाज सेवी श्री राय और श्री पाराशर ने कहा कि मंच का यह प्रयास सराहनीय हैं। युवाओं द्वारा कई तरह की पार्टियां आयोजित की जाती हैं। लेकिन मदर्स-डे के अवसर पर यह वाकई अनूठा आयोजन है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की श्रृंखला को बरकरार रखा जाए ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरणा लें। मंच की टीम वृद्ध आश्रम पहुंची और वहां रह रहे सभी बुजुर्गों माताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


माताओं का सम्मान हमारी संस्कृति श्री राय

कार्यक्रम के दौरान श्री राय ने कहा कि अगर देखा जाएं तो बच्चों को माताओं के प्रति प्यार और सम्मान आज से ही नहीं बल्कि ये तो हमारी संस्कृति है, मां के प्रति प्यार और सम्मान तो हमें अपने शास्त्रों में भी देखने को मिलती है। अगर हम बात थोड़ा पहले की करें, यानी प्रभु राम जी, हनुमान जी, कृष्ण जी या फिर गणेश जी की, तो मां के प्रति ये भावनाएं उनकी भी थी। यह हमें अपने शास्त्रों में भी देखने को मिलता है। तो चलिए आज मदर्स डे के अवसर पर इसे समझने की कोशिश करते है कि हमारे देवी देवताओं का अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान कैसा था। वृद्धाश्रम का संचालक करने वाले श्री सिंह सहित उनकी टीम ने यह साबित कर दिया है कि संघर्ष ही जीवन है, यहां पर रहने वाले वृद्धजनों को पूरा प्यार और सम्मान मिलता है। साथ उन्होंने कहा कि आश्रम की टीम के राकेश शर्मा पूरी सजगता से सालों से वृद्धों की सेवा करते हुए आ रहे है। 


मां ने हमारे लिए सब किया हमने मां के लिए क्या किया ?:


प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर श्री आर.एन. चंद के मार्गदर्शन एवं गरिमामय उपस्थिति में जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर सेंटर भवन में आज दिनांक 08.05.2022 को अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस मनाया गया एवं विधिक जागरूकता षिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ कु. शालू कुषवाह कॉर्डिनेटर द्वारा मां के सम्मान में गीत गाकर किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री आर0एन0 चंद ने विचार व्यक्त किया कि मां का रिष्ता सर्वश्रेष्ठ है, मां ने हमारे लिए सबकुछ किया परन्तु हमने मां के लिए क्या किया ? इस पर हम सभी को विचार करना चाहिए।  श्री मुकेश कुमार दांगी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर ने व्यक्त किया कि मां के विधिक अधिकारों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी।  डाक्टर मालती आर्य ने माता की स्वास्थ्य एवं देखभाल सम्बंधी विचार व्यक्त किये। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती भूपेन्द्र आहिरवार ने शासन द्वारा माताओ के लिए चलाई जा रही योजना के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी।  जिला न्यायाधीष श्री अषोक भारद्वाज, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्रीमती अर्चना नायडू बोडे, सिविल जज श्रीमती तनु गर्ग, श्रीमती अतिया ओसाफ तारा फाउण्डेषन, श्रीमती पूजा खनूजा सदस्य उपभोक्ता फोरम, श्रीमती रचना श्रीवास्तव अध्यापक एक्सीलेंस स्कूल, श्रीमती रंजना शर्मा पैनल अधिवक्ता, कु. मोनिका सिंह पीएलव्ही द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। षिविर में समस्त न्यायाधीषगण, आंगनबाडी कार्यकर्ता, पीएलव्ही एवं अनेक सामाजिक संस्थाओं की महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में प्रधान जिला न्यायाधीष महोदय द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।  


लाडली लक्ष्मी योजना ने माता पिता को बेटियों की शिक्षा एवं शादी से किया चिंतामुक्त - विधायक श्री राय

  • लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित

sehore news
प्रदेश में दो मई से 11 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में नगर में लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के शुभारंभ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मियों को उनके अभिभावकों सहित कलेक्ट्रेट परिसर से एक रैली के रूप में स्थानीय वाद्य यंत्रों की संगीतमय प्रस्तुती के साथ कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा लाडली बालिकाओं का तिलक एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट क्षेत्र में कार्य करने वाली बालिकाओं का प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई लाडली लक्ष्मी योजना प्रदेश की सभी लाडली बेटियों के लिए कारगर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना ने माता-पिता को बेटी की पढ़ाई और शादी की चिंता से मुक्त किया है। विधायक श्री राय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं को हर क्षेत्र में सक्षम बनाने एवं आत्मनिर्भर भारत में सहयोग देने में कोई कसर नही छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कई बार धन के अभाव में माता-पिता बच्चो को बेहतर शिक्षा प्रदान नही कर पाते थे। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित कर बच्चों को उच्च शिक्षा के प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने कहा कि प्रदेश की लाडली बेटियों को शिक्षित करने के साथ ही सभी क्षेत्रो में युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए संचालित की जाने वाली अनेक योजनाओं में से लाडली लक्ष्मी योजना भी एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो बेटियों के लिए वरदान सिद्ध हुई है। इस योजना से अनेक बेटियां एवं उनके माता-पिता बेटी की शिक्षा एवं शादी के लिए चिंतामुक्त हुए है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर ने कहा‍ कि जिले की 18 हजार से अधिक लाडली लक्ष्मी बेटियां योजना से लाभन्वित हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं का लाभ जिले के सभी नागरिको को मिले, इसके लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। कार्यक्रम में श्री सीताराम यादव, श्रीमती रितु जैन, जिला पंचायत सीईओं श्री हर्ष सिंह, एसडीएम श्री अमन मिश्रा, महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल्ल खत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाडली बेटियां तथा उनके अभिभावक उपस्थित थे।


प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सृष्टि सिंह, कंचन राठौर, आशा चावरिया, शिवांगी गौर, अनुष्का पांचाल, कुमकुम वर्मा, स्वाति, खुशी सहित अन्य बालिकाओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


केन्द्र  एवं राज्य सरकार के अधिकारियों ने किया आजीविका एकीकृत पार्क का निरीक्षण, अधिकारियों ने स्व सहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों की सराहना की


sehore news
केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा इछावर तहसील के ग्राम भाऊखेड़ी पहुंचकर आजीविका मनरेगा एकीकृत पार्क का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं से विस्तृत चर्चा की एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। भारत सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री नागेंद्र नाथ सिन्हा एवं अन्य अधिकारियों ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा के दौरान अधिकारियों ने पार्क में चल रही गतिविधियों को और आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह की महिला सदस्यों से तुलसी, अश्वगंधा , थाई अमरूद  एवं सब्जी उत्पादन आदि से हो रही उपज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्व सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघो के कार्यों की जानकारी ली और संकुल स्तरीय संघ में उपलब्ध राशि के उपयोग पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम स्तर पर संचालित होने वाली आजीविका गतिविधियों की जानकारी भी महिलाओं से ली। इसके साथ ही अधिकारियों ने ग्राम पंचायत बडनागर एवं ढाबलामाता में अमृत सरोवर का निरीक्षण भी किया। स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा समूह से जुड़ने के पश्चात आए बदलाव को साझा किया। साथ ही फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का गठन कर 1000 शेयर होल्डर बनाकर इस वर्ष रु राशि 1,52,00,000 का कृषि उपज मंडी से गेहूं क्रय कर आईटीसी कंपनी को विक्रय किया। पंचायत राज मंत्रालय  भारत सरकार के सचिव  श्री नागेंद्रनाथ सिन्हा, उपसचिव भारत सरकार श्री संजय कुमार, दिल्ली से श्री रोहित कुमार, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव,  मनरेगा कमिश्नर शुफीया फारुकी, कलेक्टर श्री चंद्र मोहन ठाकुर,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हर्ष सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मनरेगा आजीविका एकीकृत पार्क भाउखेड़ी का अवलोकन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: