बंगाल में कोविड-19 के 123 नये मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 जून 2022

बंगाल में कोविड-19 के 123 नये मामले

123-covid-bengal
कोलकाता, 12 जून, पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के नये 123 मामले दर्ज किये गये और इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण मामलों की कुल संख्या 20,20,296 हो गयी। राज्य स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। कोविड संक्रमण की दैनिक दर 1.60 प्रतिशत है। आज 7695 नमूनों की जांच किये जाने के बाद महज 123 मामले ही सामने आये हैं। राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 139 नये मामले सामने आये थे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है और मौत का आंकड़ा 21,205 पर यथावत रहा। बुलेटिन में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में फिलहाल 736 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 19,98,360 लोग इसके संक्रमण से उबर चुके हैं, जिसमें आज संक्रमण से उबरे 54 मरीज शामिल हैं। बुलेटिन के अनुसार, अभी तक दो करोड़ 54 लाख चार हजार 508 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: