हज यात्रियों के लिए 37 विशेष उड़ान का परिचालन करेगी स्पाइसजेट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 जून 2022

हज यात्रियों के लिए 37 विशेष उड़ान का परिचालन करेगी स्पाइसजेट

37-flight-for-hajj-spicejet
नयी दिल्ली, दो जून, स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार को कहा कि विमानन कंपनी, मक्का और मदीना जाने वाले भारतीय हज यात्रियों के लिए 31 जुलाई तक भारत और सऊदी अरब के बीच 37 विशेष उड़ानों का परिचालन करेगी। एयरलाइन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “श्रीनगर से मदीना के लिए पांच जून से 20 जून तक विशेष उड़ान परिचालित होगी। जेद्दा से श्रीनगर के लिए वापसी की उड़ान 15 जुलाई से 31 जुलाई के बीच परिचालित होगी।” कंपनी ने दावा किया कि इस साल हज के लिए उड़ान का परिचालन करने वाली स्पाइसजेट एकमात्र भारतीय एयरलाइन है।

कोई टिप्पणी नहीं: