ठाणे में कोविड-19 के 526 नए मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 जून 2022

ठाणे में कोविड-19 के 526 नए मामले

526-covid-thane
ठाणे (महाराष्ट्र), 21 जून, महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 526 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,20,259 हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले सोमवार को सामने आए। इस दौरान संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 11,898 है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्युदर 1.67 प्रतिशत है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के प्रतिदिन 800 से अधिक मामले सामने आ रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: