नफरत और अशांति भारत की राह नहीं : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 जून 2022

नफरत और अशांति भारत की राह नहीं : राहुल गांधी

hatred-volance-not-india-rahul-gandh
नयी दिल्ली, 11 जून, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर खड़े हुए विवाद और हिंसक विरोध प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में शनिवार को कहा कि नफरत और अशांति भारत की राह नहीं है तथा आपसी सद्भावना रखना सभी देशवासियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बापू के आदर्श ही स्वतंत्र भारत की नींव हैं। हमारे देश ने सदा विश्व के सामने सत्य, अहिंसा और भाईचारे की मिसाल कायम की है। नफ़रत और अशांति हमारी राह नहीं है।’’ राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि भारत को जोड़ना, आपसी सद्भावना रखना सभी देशवासियों की ज़िम्मेदारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: