मधुबनी : डीएम एसपी ने मंडल कारा में संयुक्त रूप से किया औचक छापेमारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 जून 2022

मधुबनी : डीएम एसपी ने मंडल कारा में संयुक्त रूप से किया औचक छापेमारी

madhuban-dm-p-rad-n-jal
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के एवम पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से  पूर्वाह्न 10.30 बजे मंडल कारा, मधुबनी में औचक छापेमारी  किया। औचक निरीक्षण जिले के मंडल कारा की व्यवस्थाओं एवम कारा के अंदर विधि व्यवस्था के आलोक में की गई थी। इस औचक छापेमारी में  अनुमंडल पदाधिकारी, सदर,  अश्वनी कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, राजीव कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल  मौजूद थे। दूसरी तरफ मंडल उपकारा झंझारपुर एवं बेनीपट्टी में भी संबंधित अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा भी औचक छापेमारी की गई।  उक्त छापेमारी के दौरान मंडल कारा समेत दोनो मंडल  उपकारा में हुई छापेमारी से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि आगे भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण की कार्रवाई जारी रहेगी और जिले के मंडल कारा समेत दोनो मंडल उपकारा में कानून व्यवस्था की स्थिति सहित सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी तरीके से कायम रखा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: