मधुबनी, जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा नगर निगम, मधुबनी अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित कुल-440 लाभुकों में से 15 लाभुकों को टोकन के रूप में वर्क ऑर्डर देने से संबंधित पत्र हस्तगत कराया गया। साथ हीं एक सप्ताह पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 227 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित किया गया एवं जिलाधिकारी द्वारा सभी लाभुकों से अपील किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जो भी राशि उपलब्ध कराई गई है उसे आवास बनाने में ही खर्च करें और दिये गये निदेश के आलोक में द्वितीय किस्त के लिए भी आवेदन करें। उक्त अवसर पर नगर आयुक्त राकेश कुमार, उप नगर आयुक्त अरूण कुमार राय, वरीय कोषागार पदाधिकारी कन्हैयालाल गोस्वमी इत्यादि उपस्थित थे।
शनिवार, 4 जून 2022
मधुबनी : नगर निगम अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना पत्र दिया गया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें