भाजपा की जीत, मोदी-योगी पर जनता के विश्वास की मुहर : नड्डा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जून 2022

भाजपा की जीत, मोदी-योगी पर जनता के विश्वास की मुहर : नड्डा

faith-in-modi-yogi-nadda
नयी दिल्ली 26 जून, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उत्तरप्रदेश में दो लोकसभा सीटों और त्रिपुरा विधानसभा की चार सीटों के उपचुनावों में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की गरीब कल्याण नीतियों पर जनता के विश्वास की मुहर करार दिया है और कहा है कि भाजपा लोगों के जीवन के उत्थान के लिए समर्पित भाव से काम करती रहेगी। श्री नड्डा ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय हुई है। यह विजय प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं उनकी अगुआई में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की गरीब कल्याण नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। यह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति की एक और जीत है।

कोई टिप्पणी नहीं: