नयी दिल्ली, पांच जून, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि नफरत से सिर्फ नफरत पैदा होती है और यह भारत को जोड़ने का समय है। राहुल ने यह भी कहा कि केवल प्रेम और भाईचारा ही भारत को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। कांग्रेस नेता ने ‘‘भारत जोड़ो’’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘नफरत सिर्फ नफरत को जन्म देती है। प्यार और भाईचारे का रास्ता ही भारत को प्रगति की दिशा में ले जा सकता है। ये भारत जोड़ने का वक्त है।’’ कांग्रेस के उदयपुर सम्मेलन में घोषित ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तैयारी और योजना पर चर्चा करने के लिए पार्टी की एक बैठक में भाग लेने के बाद राहुल की यह टिप्पणी आई है। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ध्रुवीकरण के जरिए समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाती रही है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत ने देश का नाश कर दिया है...देश बचाना है तो आओ भारत जोड़ो।’’
सोमवार, 6 जून 2022
ये भारत जोड़ने का वक्त है : राहुल गांधी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें