खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 जुलाई 2022

खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित

amarnath-yatra-postponed-due-to-bad-weather
श्रीनगर 05 जुलाई, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित कर दी गई है। हिम शिव लिंग की 43 दिवसीय तीर्थयात्रा पिछले सप्ताह शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम के नुनवान और गंदेरबल के बालटाल आधार शिविर से किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। जून 30 से अबतक करीब 71,000 तीर्थ यात्रियों ने पवित्र गुफा में हिम शिव लिंग के दर्शन किये हैं। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को समाप्त होगी। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में आज कई जगहों पर मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 36 घंटों में कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यात्रा मार्ग पर आज ज्यादातर बादल छाए रहने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं: