भुवनेश्वर, 22 जुलाई, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सोमवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। श्रीमती मुर्मू को गुरुवार को भारत का 15वां राष्ट्रपति चुना गया था। श्री पटनायक शनिवार को चार दिवसीय दौरे के लिए यहां से रवाना होंगे और 26 जुलाई को ओडिशा लौटेंगे। इससे पहले श्री पटनायक ने श्रीमती मुर्मू की विजय के लिए राज्य के नागरिकों के ओर से उन्हें शुभकानाएं दी। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “ओडिशा की बेटी, निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से फोन पर बात की और ओडिशा के लोगों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों का पूरा परिवार उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। ” बीजू जनता दल (बीजद) नेता ने श्रीमती मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी। उन्होंने राज्य के कांग्रेस विधायकों से उन्हें वोट देने का आग्रह किया था और श्रीमती मूर्मू के समर्थन में प्रचार किया था।
शुक्रवार, 22 जुलाई 2022
मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नवीन पटनायक
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें