नयी दिल्ली, 05 जुलाई, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब उसकी सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले न्यायाधीश को भी धमकी दी जा रही है। श्री गांधी ने कहा कि कर्नाटक उच्च न्यायालय के जिस न्यायाधीश ने वहां की सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा किया है उनको ही अब धमकी दी जाने लगी है। उनका कहना था कि भाजपा के इस तरह के हथकंडों से किसी को डरना नहीं है बल्कि संस्थाओं को खत्म करने के उसके खेल को रोकने के लिए निडर होकर काम करने की जरूरत है। श्री गांधी ट्वीट किया,“कर्नाटक में भाजपा की भ्रष्ट सरकार का पर्दाफाश करने के लिए उच्च न्यायालय के एक जज को धमकी दी गई है। संस्था दर संस्था भाजपा द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है। हममें से प्रत्येक को निडर होकर अपना कर्तव्य निभाने वालों के साथ खड़ा होना चाहिए।”
मंगलवार, 5 जुलाई 2022
भाजपा का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले न्यायाधीश को धमकी : राहुल गांधी
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें