शेफाली शाह की 'दिल्ली क्राइम 2' का टीजर रिलीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 जुलाई 2022

शेफाली शाह की 'दिल्ली क्राइम 2' का टीजर रिलीज

shefali-shahs-delhi-crime-2
मुंबई, 22 जुलाई, बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली शाह और रसिका दुग्गल स्टारर वेबसीरीज 'दिल्ली क्राइम 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। दिल्ली क्राइम ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज है। पहले सीजन की आपार सफलता के बाद मेकर्स इसके दूसरे सीजन की तैयारी कर रहे हैं। 'दिल्ली क्राइम 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। दिल्ली क्राइम के सीजन 2 में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और राजेश तेलांग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आयेंगे। दिल्ली क्राइम 2 के टीजर में शेफाली शाह इस बार क्राइम से परेशान होते हुए दिख रही हैं। टीजर में शेफाली दिल्ली में अमीर और गरीब तबके में रहने वालों के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। टीजर में शेफाली पर उनके डिपार्टमेंट से कुछ इल्जाम भी लगते हुए दिख रहे हैं। वहीं, परेशान शेफाली क्राइम के खत्म न होने पर अपनी निराशा भी जताते हुए नजर आईं। दिल्ली क्राइम 2 नेटफ्लिक्स पर इस साल 26 अगस्त को स्ट्रीम होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: