विदेशी मुद्रा भंडार 7.54 अरब घटकर 572.7 अरब डॉलर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 जुलाई 2022

विदेशी मुद्रा भंडार 7.54 अरब घटकर 572.7 अरब डॉलर पर

forex-reserves-down-7-54-billion-to-572-7-billion
मुंबई 24 जुलाई, विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 7.54 अरब डॉलर कम होकर 872.7 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 8.06 अरब डॉलर घटकर 580.3 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 15 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 6.53 अरब डॉलर कम होकर 511.6 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 83 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 38.4 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार 15.5 करोड़ डॉलर गिरकर 17.9 अरब डॉलर पर रहा। इसी तरह इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी हुई है और यह 2.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.9 अरब डॉलर रह गया।

कोई टिप्पणी नहीं: