खेसारीलाल यादव का सावन गीत 'चूड़ी हरिहर' रिलीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 जुलाई 2022

खेसारीलाल यादव का सावन गीत 'चूड़ी हरिहर' रिलीज

khesarilal-yadav-sawan-song-chudi-harihar
मुंबई, 16 जुलाई, भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का सावन गीत 'चूड़ी हरिहर' रिलीज हो गया है। खेसारीलाल यादव हर साल की तरह इस साल भी भोलेबाबा के भक्तों के लिए सावन गीत 'चूड़ी हरिहर' लेकर आये हैं।खेसारीलाल यादव का सावन स्पेशल गाना एसएफसी म्यूजिक से रिलीज हुआ है। इसको लेकर खेसारीलाल यादव का कहना है कि कोविड महामारी के प्रकोप से बाहर निकलने के बाद इस बार बाबा का दरबार सज गया गया। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वहां जाना होगा। उनके लिए यह गाना है। आगे और भी सुरीले गाने लेकर आऊंगा. तब तक आप इस गाने को प्यार और आशीर्वाद दीजिए। गौरतलब है कि खेसारीलाल यादव ने 'चूड़ी हरिहर' गाना प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। निर्माता सुल्तान अंसारी, म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लिरिक्स गोलू यादव ने लिखा है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: