मणिपुर भूस्खलन में मृतकों की संख्या हुई 34 - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 जुलाई 2022

मणिपुर भूस्खलन में मृतकों की संख्या हुई 34

manipur-landslide-death-toll-rises-to-34
इंफाल, 03 जुलाई, मणिपुर के नोनी जिले में विनाशकारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या रविवार को 34 हो गई। वहीं राहत एवं बचाव दल खराब मौसम के बावजूद जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहा है। मणिपुर के तुपुल में 29 और 30 जून की दरम्यानी रात को भूस्खलन हुआ था। उधर, मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दक्षिणी इंफाल के आईजीएआर में स्थित असम राइफल्स सैन्य अस्पताल पहुंचे और यहां उपचार करवा रहे सुरक्षाकर्मियों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने सभी घायलों, हवलदार मरजिशन सिंह और नीमा ओंचू शेरपा, लांस नायक हिरद्या लमंग, राइफलमैन सिद्धांत छेत्री, सारंगथेम श्यामचंद्र सिंह, प्रोकश नेवार और शेफ किंकर परुआ को 50-50 हजार रुपये चेक सौंपा।

कोई टिप्पणी नहीं: