दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में जबरन अपना फ़ोटो लगवा रहे मोदी : आप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 जुलाई 2022

दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में जबरन अपना फ़ोटो लगवा रहे मोदी : आप

modi-forcibly-getting-his-photo-installed-in-delhi-aap
नयी दिल्ली, 24 जुलाई, आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नफरत इतनी बढ़ गयी है कि दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में जबरन अपना फोटो लगवा रहे हैं। श्री सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जहां दिल्ली के बच्चों की वीडियो चलनी थी, वहां दिल्ली पुलिस भेजकरअपनी फोटो लगवाई है। क्या देश के प्रधानमंत्री को ऐसा आचरण करना शोभा देता है? उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के खिलाफ साजिशों के श्रृंखलाबद्ध घटनाक्रम को अंजाम दिया जा रहा है। अब तक 150 से ज्यादा फर्जी मुकदमे "आप" नेताओं पर किये हैं। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर भी मनगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं। सत्येंद्र जैन के मामले में इनके एक नेता ने माफी मांगी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: