यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत के लिए बधाई दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 जुलाई 2022

यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत के लिए बधाई दी

sinha-congratulates-draupadi-murmu
नयी दिल्ली 21 जुलाई, राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है। राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के तीसरे दौर के बाद श्रीमती मुर्मू ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। श्री सिन्हा ने एक लिखित वक्तव्य में श्रीमती मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि समस्त देशवासियों के साथ वह भी श्रीमती मुर्मू को जीत की बधाई देते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे दौर की मतगणना के बाद श्रीमती मुर्मू को कुल 3219 मतों में से 2161 मत मिले हैं जिन का मत मूल्य 577777 है जबकि श्री सिन्हा को 1058 मत मिले हैं जिनका मत मूल्य 261062 है। श्री सिन्हा ने कहा है कि वह अपने सिद्धांतों तथा विचारधारा की लड़ाई को जारी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव का सबसे बड़ा फायदा यह रहा है कि विपक्ष एकजुट होकर एक मंच पर आया है।

कोई टिप्पणी नहीं: