उत्तर प्रदेश को 108 उड़ान मार्ग आवंटित होंगे : सिंधिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022

उत्तर प्रदेश को 108 उड़ान मार्ग आवंटित होंगे : सिंधिया

108-flight-routes-will-be-allotted-to-uttar-pradesh
नयी दिल्ली 05 अगस्त, नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज घोषणा की कि उड़ान योजना के तहत उत्तर प्रदेश को आवंटित मार्गाें की संख्या 63 से बढ़ाकर 108 की जाएगी। श्री सिंधिया ने यह घोषणा लखनऊ से दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और गोवा के लिए आठ संपर्क उड़ानों के उद्घाटन करने के दौरान की। लखनऊ हवाई अड्डे पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्री सिंधिया एवं नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल (अवकाश प्राप्त) वी.के. सिंह दिल्ली से वीडियो लिंक से जुड़े थे जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में नागर विमानन मंत्रालय में सचिव राजीव बंसल, संयुक्त सचिव उषा पाधी, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस.पी. गोयल, एयर एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सुनील भास्करन तथा नागर विमानन मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार तथा एयर एशिया के अन्य गण्यमान्य प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: