विदिशा (मध्य प्रदेश) की खबर 20 अगस्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 अगस्त 2022

विदिशा (मध्य प्रदेश) की खबर 20 अगस्त

पूर्व प्रधनमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंति पर कांग्रेस ने किया याद


Vidisha-news
विदिशाः- आधूनिक संचार क्रांती के जनक भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जन्म जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा इंदिरा राजीव उद्यान में पूष्पांजली कर उन्हे याद किया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्व. श्री राजीव जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित किया। पूर्व सांसद प्रतापभानू शर्माजी ने अपने आप को उनके साथ काम करना और उनकी कार्यशैली को ऊर्जावान बताया। विधायक श्री शशांक श्री कृष्ण भार्गव जी ने बताया कि जिस कम्प्यूटर प्रणाली को लाने का विपक्ष विरोध कर रहा था, आज वहीं भारतीय ही नहीं अपितु सम्पूर्ण मानव जाती की जिंदगी का एक अनिवार्य साधन बन चुका है। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में श्री कमल सिलाकारी, डॉ शैलेन्द्र कटारिया जी, करतारसिंह जी, देवेन्द्रसिंह राठौर, राजेश दुबे बर्रों, बाबूलाल वर्मा, जवाहर कुशवाह आदि ने संबोधित किया।  इस अवसर पर श्री नंदकिशोर शर्मा जी, रणधीरंिसह ठाकुर, मोहित रधुवंशी, अजय कटारे, आशा सिंह राजपूत, नरेन्द्र रघुवंशी, अजय दातरे, लक्ष्मण ंिसह रघुवंशी, आनंद प्रतापसिंह, अवधेश दुबे, जिनेश जैन टिंगी, कालूराम मीणा, दरवारसिंह राजपूत, दीपक वाजपेयी, मानव ताम्रकार, भूपेन्द्र रघुवंशी, वृजेन्द्र वर्मा, मलखान मीणा, ओमप्रकाश शर्मा, संतोष गुर्जर, राजकुमार पासी, विजयकांत रैकवार, ओमप्रकाश शर्मा, अरूण अवस्थी, विशाल कुमार, जितेन्द्र तिवारी, दीपक कपूर, मूलचंद कबीर पंथी, दरयावसिंह, दीवानसिंह रघुवंशी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, हिमांशु लोधी, हेमन्त शर्मा, पर्वत गौड, दीपसिंह दांगी, सुमित माझी, मुआज कामिल, राजेश रघुवंशी, राजकुमार डीडोत, राकेश कुमार, सुरेन्द्र लोधी, मनोज कुशवाह, कोमल जाटव, कैलाश यादव, ओ.पी. सोनी, विपिन यादव, मनोज अहिरवार, सुभाष तोमर, सत्यप्रकाश पाल, प्रदीप वेद्य, घनश्याम शर्मा, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद आशीष महेश्वरी जी ने किया एवं आभार व्यक्त जिला कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक रामराजसिंह दांगी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: