श्रीलंका जाने वाले भारतीय सावधानी, सर्तकता बरतें : भारत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 अगस्त 2022

श्रीलंका जाने वाले भारतीय सावधानी, सर्तकता बरतें : भारत

visiting-sri-lanka-should-be-careful-cautious-india
नयी दिल्ली 25 अगस्त, सरकार ने श्रीलंका जाने वाले भारतीय नागरिकों को आगाह किया है कि वे यात्रा के दौरान सर्तकता एवं सावधानी बरतें तथा मुद्रा एवं ईंधन संबंधी विषयों पर पहले से तैयारी करके निकलें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां नियमित ब्रीफिंग में कहा कि हम श्रीलंका में भारतीय नागरिकों को अपनी कुशलता के लिए पूरी सर्तकता एवं सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। उन्हें मुद्रा की परिवर्तनीयता एवं ईंधन की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर पहले से तैयारी करके निकलना चाहिए। श्रीलंका में भारतीयों पर हमले की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय उच्चायोग श्रीलंका के अधिकारियों के संपर्क में है और किसी भारतीय नागरिक पर हमले की कोई सूचना नहीं है। हमने भारतीय नागरिकों के लिए दिशानिर्देश भी जारी किये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: