बिहार : जदयू को तोड़ने का आरोप झूठा : सुशील मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

बिहार : जदयू को तोड़ने का आरोप झूठा : सुशील मोदी

allegations-of-breaking-jdu-false-sushil-modi
पटना 09 अगस्त, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि भाजपा पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को तोड़ने का आरोप पूरी तरह से झूठ है। श्री मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, "यह सरासर सफ़ेद झूठ है कि भाजपा ने बिना नीतीश जी की सहमति के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया था। यह भी झूठ है कि भाजपा जदयू को तोड़ना चाहती थी। तोड़ने का बहाना खोज रहे थे। भाजपा 2024 में प्रचंड बहुमत से आएगी।" वहीं श्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के कुछ देर बाद ही बिहार भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक की। इसमें श्री कुमार, राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन के खिलाफ कैसे मोर्चा खोला जाए, इस पर चर्चा हुई। इसी कड़ी में भाजपा ने 10 अगस्त को पटना में धरना देने की घोषणा की है। इसके बाद इस प्रदर्शन का दायरा बढ़ाकर 12 अगस्त को जिला मुख्यालय और 13 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: