सारण : जहरीली शराब मामले में चार गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 अगस्त 2022

सारण : जहरीली शराब मामले में चार गिरफ्तार

4-arrested-in-bihar
छपरा, 11 अगस्त, बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के भाटा नोनिया टोली गांव में तीन अगस्त को जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरूवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि भाटा नोनिया टोली गांव में बुधवारी श्रावणी पूजा के दौरान कुछ लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया था। इस कारण 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इस घटना में आक्रांत हुए लोगों की चिकित्सा अभी भी चल रही है। इस घटना में मृत और बीमार लोगों को रामानंद मांझी ने शराब उपलब्ध कराई थी। जबकि रामानंद मांझी को मोहन राय, धर्मेंद्र राय और प्रकाश सिंह ने शराब दी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: