भारत को सबसे मजबूत देश बनाना हमारा मिशन : केजरीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 अगस्त 2022

भारत को सबसे मजबूत देश बनाना हमारा मिशन : केजरीवाल

to-make-india-the-strongest-country-kejriwal
नयी दिल्ली 17 अगस्त, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘मेक इंडिया नंबर-1’ के लिए हमें सबको अच्छी और मुफ्त शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं, हर युवा को रोजगार, हर महिला को सम्मान व सुरक्षा और किसानों को फसल का पूरा दाम देना होगा श्री केजरीवाल ने ताल कटोरा स्टेडियम में आज राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरूआत करते हुए कहा कि भारत को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना हमारा मिशन है। आइए मिलकर भारत को नंबर-1 बनाते हैं। इसके लिए हमें देश में सबको अच्छी और मुफ्त शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं, हर युवा को रोजगार, हर महिला को सम्मान व सुरक्षा और किसानों को फसल का पूरा दाम देना, यह पांच चीजें सुनिश्चित करनी पड़ेगी। मैं देश के 130 करोड़ लोगों से अपील करता हूं कि इस राष्ट्रीय मिशन के साथ जुड़ें। यह किसी पार्टी का मिशन नहीं है। भाजपा और कांग्रेस समेत देश के सभी पार्टी के लोग साथ आएं। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है, लेकिन शर्त यह है कि देश के 130 करोड़ लोगों को मिलकर बागडोर संभालनी पड़ेगी। अगर इन पार्टियों और इन नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो भारत 75 साल और पीछे रह जाएगा। इनमें से किसी को अपना परिवार, तो किसी को अपना दोस्त प्यारा है। किसी को भ्रष्टाचार करना है, तो किसी को देश लूटना है। मैं देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को जोड़ूंगा। जब इस मिशन से 130 करोड़ लोग जुड़ जाएंगे, तब भारत को सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं क्योकि आज जो मैं एलान करने जा रहा रहा हूं, यह करोड़ों भारतीयों का बहुत पुराना सपना है और उस सपने को पूरा होने की शुरूआत होने जा रही है। हमारे देश का हर भारतीय चाहता है कि भारत दुनिया का नंबर वन देश बनना चाहिए। हर भारतीय चाहता है कि भारत की गिनती दुनिया के अमीर देशों में होनी चाहिए। हर भारतीय चाहता है कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बने। हर भारतीय चाहता है कि भारत सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बने। भारत एक महान देश है। भारत की सभ्यता कई हजार साल पुरानी है। एक समय ऐसा था, जब भारत का डंका पूरी दुनिया के अंदर बजा करता था। हमें भारत को वापस दुनिया का नंबर वन देश बनाना है। आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरूआत करने जा रहे हैं। इस मिशन का नाम ‘मेक इंडिया नंबर-1’ है। देश के 130 करोड़ लोगों को इस मिशन के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल हो गए हैं। इन 75 सालों में भारत ने बहुत कुछ हासिल किया। लेकिन लोगों के अंदर एक गुस्सा, क्रोध और प्रश्न है कि इन 75 सालों के अंदर कई ऐसे छोटे-छोटे देश हैं, जो हमारे बाद आजाद हुए और हमसे आगे निकल गए। भारत पीछे क्यों रह गया? सिंगापुर भारत से 15 साल बाद आजाद हुआ, आज हमसे आगे निकल गया। हमारे में क्या कमी है। द्वितीय विश्व युद्ध के अंदर जापान तहस-नहस हो गया था। हिरोशिमा और नागासाकी के उपर न्यूक्लीयर बम पड़े थे, लेकिन आज हमसे आगे निकल गया। हिटलर के बाद द्वितीय विश्व यु़द्व के अंदर जर्मनी तहस-नहस हो गया था, आज हमसे आगे निकल गया। हम पीछे क्यों रह गए? आज भारत का हर नागरिक यह पूछना रहा है और गुस्से में है। हम किसी से कम नहीं हैं। भारत के लोग दुनिया के सबसे बुद्धिमान, मेहनती और अच्छे लोग हैं, फिर भी हम पीछे रह गए। भगवान ने भारत को सबकुछ दिया है। भगवान ने भारत को नदियां, पहाड़, जड़ी-बूटियां, फसलें, समुद्र समेत सबकुछ दिया है। भगवान ने हमें इतना बड़ा देश दिया है। जब भगवान ने इंसान पैदा किया, तो सबसे बुद्धिमान लोग भारत में पैदा किया। फिर भी हम पीछे गए। इन 75 सालों में इन लोगों ने अपने परिवार और अपने दोस्तों का घर भरने के सिवाय कुछ नहीं किया। अगर इन पार्टियों और इन नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो भारत 75 साल और पीछे रह जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: