पटना 11 अगस्त,राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने एक बयान जारी कर कहा कि जनता का जनादेश का अपमान करने वालो को बिहार की जनता विधानसभा चुनाव मे माकूल जबाब देगी। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जिस भ्रष्टाचार, वंशवाद व परिवारवाद के विरुद्ध आवाज बुलंद कर राजद के साथ नाता तोरा था आज उस ज्वलंत मुद्दा से अलग हट कर एक बार फिर भ्रष्टाचार व जंगलराज के समर्थकों के साथ समझौता कर लिये। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2017 मे राजद से अलग होने का मुख्य कारण क्या था यह बताने की जरूरत नही है। तब उपमुख्यमंत्री रहते नेता प्रतिपक्ष पर भ्रष्टाचार से संबंधित मामले पर संज्ञान लेते हुये नीतीश जी उन से अलग हुये थे। क्या आज राजद भ्रष्टाचार मुक्त हो चुका है इसका जबाव नीतीश जी से आज जनता पुछ रही है। सामाजिक न्याय मोर्चा का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम पर मिलने वाले जनादेश का अपमान करने वालो को बिहार की जनता सबक सिखा देगी। जनता दल यू का बजूद बिहार मे अब समाप्ति के कगार पर है। जदयू के किसी नेता के पास कोई जनाधार नही है। वह तो भाजपा की देन थी की जदयू का राजनीतिक अस्तित्व अब तक बचा रहा वरना इस पार्टी का बजूद समाप्ति के कगार पर था।
गुरुवार, 11 अगस्त 2022
बिहार : जनादेश का अपमान करने वालो को जबाब देगी जनता : मोर्चा
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें