राजीव चौक पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 अगस्त 2022

राजीव चौक पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी

exhibition-on-memorial-day-of-partition
नयी दिल्ली, 10 अगस्त, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर एक प्रदर्शनी की शुरुआत की। प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने आज निदेशकों और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। वर्तमान में आज़ादी केे 75वें अमृत महोत्सव के रूप में यह प्रदर्शनी सरकार के संस्कृति मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार लगाई गई है। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की परिकल्पना उन लाखों लोगों की पीड़ा, कष्ट और दर्द दिखाने के लिए की गई है, जिन्होंने विभाजन का दर्द सहा है। यह देश को पिछली सदी में बहुत बड़ी संख्या में मानव आबादी के विस्थापन की याद दिलाती है, इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान भी गंवाई थी। यह प्रदर्शनी 10 से 14 अगस्त 2022 तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर भी इसी तरह की प्रदर्शनी लगाई गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: