बिहार : महागठबंधन सरकार की स्थिरता पर संदेह : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 अगस्त 2022

बिहार : महागठबंधन सरकार की स्थिरता पर संदेह : प्रशांत किशोर

doubts-on-government-prashant-kishor
समस्तीपुर, 18 अगस्त, जन सुराज अभियान के संस्थापक एवं राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में महागठबंधन सरकार की स्थिरता पर संदेह जाहिर करते हुए आज कहा कि ऐसा नहीं लगता है कि सात दलों का यह महागठबंधन अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक चलेगा। श्री किशोर जन सुराज अभियान के तहत गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने शासनकाल में 10 लाख सरकारी नौकरी देने की बात कभी ध्यान में नहीं आई। लेकिन आज महागठबंधन की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री को इसका ध्यान कैसे आ गया। नीतीश सरकार यदि एक वर्ष के अन्दर 10 लाख नौकरी देने का जो वादा किया है उसे पूरा करती है तो उनका संगठन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन मे काम करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: