ईडी ने राउत की पत्नी से की पूछताछ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 अगस्त 2022

ईडी ने राउत की पत्नी से की पूछताछ

ed-questions-raut-s-wife

मुंबई 06 अगस्त,
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कथित धनशोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा से शनिवार को पूछताछ की। श्री राउत की ईडी रिमांड की अवधि बढ़ाए जाने के दो दिन बाद ईडी ने सुश्री वर्षा को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। मुंबई में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को श्री राउत की ईडी रिमांड अवधि आठ अगस्त तक बढ़ा दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: