सीवान : चुने गए 'जन सुराज' अभियान समिति, जीरादेई के पदाधिकारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 अगस्त 2022

सीवान : चुने गए 'जन सुराज' अभियान समिति, जीरादेई के पदाधिकारी

  • देशरत्न को नमन कर अभियान की सफलता के लिए समर्पित सहयोग का सदस्यों ने लिया संकल्प 

jan-suraj-siwan
सीवान। जीरादेई स्थित राजेन्द्र उद्यान के परिसर में जन सुराज अभियान समिति, जीरादेई प्रखंड के पदाधिकारियों का निर्वाचन लोकतांत्रिक तरीके से शनिवार 27 अगस्त 2022 को किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सर्वधर्म प्रार्थना की गई। इसके बाद पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से शुरू हुई। प्रत्येक पदाधिकारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के आदमकद प्रतिमा के समक्ष जन सुराज अभियान को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने जनसुराज अभियान की शुरुआत करने वाले प्रशांत किशोर के सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास की अवधारणा के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।इसके बाद गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम...ईश्वर अल्लाह तेरे नाम....का श्रवण हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान के गायन के साथ चयन प्रक्रिया की समाप्ति की घोषणा की गई ।

जनसुराज अभियान समिति, जीरादेई के नवनिर्वाचित कुछ पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं

अध्यक्ष- राजेश्वर सिंह

उपाध्यक्ष- नरोत्तम मिश्र, नुरुल होदा, डॉ० जमील, प्रशांत कुमार, गणेशदत्त पाठक, लालती देवी (सरपंच जीरादेई)

महासचिव - कृष्ण कुमार सिंह,

कोषाध्यक्ष - रामेश्वर सिंह,

बौद्धिक प्रमुख - ललितेश्वर कुमार,

जन सुराज महिला अध्यक्ष - नीतू श्रीवास्तव

यूथ विंग प्रमुख - हरिकांत सिंह


इसके अलावा 33 अन्य निर्वाचित सदस्यों को भी जन सुराज अभियान समिति, जीरादेई में अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई।

कोई टिप्पणी नहीं: