मधुबनी : सैकड़ों की संख्याओं में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 अगस्त 2022

मधुबनी : सैकड़ों की संख्याओं में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा किया

madhubani-news
मधुबनी, आज दूसरे दिन जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्याओं में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सकरी चौक से पंडौल स्तिथि डॉ भीमराव आंबेडकर मूर्ति तक भारत जोड़ो अभियान के तहत आजादी गौरव पदयात्रा किया गया । पंडौल में सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला के चार जगहों से आज फिर पदयात्रा किया गया यह तिरंगा पदयात्रा लगातार 14 अगस्त तक चलते रहेगी और आमजनों को पदयात्रा का उद्देश्य की जानकारी दिया जाता रहेगा,आजादी आंदोलन के शहीदों के स्मरण में यह पदयात्रा देश के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है, आज देश के हालत बहुत खराब स्थित से गुजर रही है भाईचारे को तारतार किया जा रहा एक दूसरे को लड़ाने का खड़यँत्र हो रहा है ,आज की एकता और अखंडता पर खतरा मंडरा रहा है ,विदेशी ताकत सिर उठा रहा है, चीन सीना जोड़ी कर रहा है देश के हुक्मरान मौन धारण कर लिया है, देश मे लोकतंत्र पर खतरा हो गया है सभी संवैधानिक संस्थाओं को गिरफ्त में लिया जा रहा है, आज देश को फिर से सामाजिक सौहार्द की बहुत ही जरूरत हो गई है। कार्यक्रम को विजय कुमार राउत,एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राशिद फाकरी, अमानुल्लाह खान, विशाल रंजन झा,कृष्ण कांत झा गुड्डू, मो गयासुद्दीन जय कुमार झा,,सुरेन्द्र मिश्रा, सुनील कुमार झा,इंतजार अहमद ,मो सबीर,अविनाश झा, सुरेश चंद्र झा रमन,पंकज झा, समरजीत सिंह,मुरलीधर झा,मुकेश कुमार झा पप्पू, दशरथ झा,मो अकील अंजुम,राजीव शेखर झा, मोहन कुमार,बिनय कुमार झा,बिजय ठाकुर,सुधीर झा,मो तमन्ना,मो कुद्दुस, सोनू मंडल,मो आरिफ,सूरत राम,मो अबुबकर, रंजन झा,मनोहर झा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: